नाबदान का पानी गली में पसरने से ग्रामीणों में रोष ब्याप्त

d8538fe012b6
रिपोर्ट! संदीप कुमार 

चन्दौली ,
डीडीयू नगर। क्षेत्र के सदलपुरा गांव के मुख्य गली में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों के नाबदान का पानी गली में पसर गया है।जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।



क्षेत्र के सदलपुर गांव के मानिक साव के घर के पास की गली में नाबदान के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों के नाबदान का पानी गली में पसर रहा है ।जिससे उठ रहे दुर्गंध से लोगों का जीना दुभर हो गया है और संक्रामक रोग का भय सता रहा है ।इसके साथ ही आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह बुद्धन ने बताया कि लगभग 25 परिवारों की आवागमन का मुख्य मार्ग है ।पूर्व प्रधान द्वारा इस पर काम कराया गया है। जिस पर निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से परेशानी है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।इसका हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान अच्छे लाल गुप्ता,कुमुद कुमार गुप्ता ,पप्पू गोड ,सुरेश गोड,अमित गोड,सोनू अनूप सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *