अभिलेखो का बेहतर ढंग से करें रखरखाव – जिलाधिकारी

8af830c31e6c
समय से शिकायतों का हो निस्तारण, लापरवाही अक्षम्य कार्रवाई तय 

चन्दौली, 13 मई, 2025, सटीक संवाद। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नजारत अनुभाग, खनिज विभाग, आईजीआरएस पटल, आपदा प्रबंधन पटल, सीआरए सहित अन्य पटल का भ्रमण कर पटल सहायक के कार्यों को परखा. साथ ही विभिन्न पटलों के अंतर्गत सम्पादित किये जाने वाले सभी कार्यों का अच्छे ढंग से अभिलेखीकरण करने तथा अभिलेखो का रखरखाव बेहतर ढंग से रखने का निर्देश दिए 

फोटो : चन्द्र मोहन गर्ग (जिलाधिकारी चंदौली)

निरीक्षण के दौरान नजारत अनुभाग/प्रशासनिक अधिकारी पटल की जीपीएफ फाइलों एवं सर्विस बुक अपडेट न रखने पर कड़ी नाराजगी जताई और पत्रावलियों को अपडेट रखने के कड़े निर्देश दिए. वही आईजीआरएस पटल सहायक को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त आवेदन के निस्तारण में जनपद चंदौली की बेहतर प्रदर्शन की रैंकिंग सुनिश्चित रखने हेतु सम्बंधित विभागाध्यक्षों से टाइम लाइन के भीतर प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापरख निस्तारण तत्काल किया जाए, डिफाल्टर की श्रेणी में न आने दे.
खान विभाग के निरीक्षण में उन्होंने रायल्टी, मिट्टी खनन लाइसेंस, ओवरलोड वाहनों, ईट भट्टों की रायल्टी सम्बन्धित कार्यवाही की जानकारी ली. साथ ही निर्देशित कया कि शासन के मंशानुरूप अंडरलोड वाहन ही जनपद में भ्रमण हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश खान अधिकारी को दिए. आपदा प्रबंधन पटल के निरीक्षण के दौरान कहा कि आपदा से संबंधित प्राप्त आवेदन को टाइम लाइन के भीतर संबंधित अधिकारीगण से फोन और पत्रावलियों के माध्यम से तीव्रता से निस्तारण सुनिश्चित करें, इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *