ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत विजेता शिबू का किया गया स्वागत

eee0983f92bb
चन्दौली,
डीडीयू नगर l एसोसिएथम ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नगर की खिलाडी सिबू बानो ने रजत पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया। कैलाशपुरी स्थित ए क्यू एस ताइक्वांडो एंड किक बॉक्सिंग एकेडमी में मंगलवार को  रजत पदक विजेता खिलाडी शिबू बानो का स्वागत किया गया।



प्रतियोगिता के बारे में कोच सीमा ने बताया कि शिबू बानो मेरठ जिले में स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी में 05 से 09 मार्च तक अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें शिबू ने 50 किग्रा किक लाइट वर्ग में रजत पदक जीता। शिबू काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बीपीएड की छात्रा हैं जिसका प्रतिनिधित्व उन्होंने किया।

प्रतियोगिता में मौजूद रेफरी और सेलेक्टर्स ने शिबू के खेल तकनीक को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर बीएचयू के खेल परिषद् के क्रीड़ा महासचिव प्रो. बी सी कपरी, उपाध्यक्ष प्रो.एस वी एम राजू, किक बॉक्सिंग प्रभारी प्रो. वैभव राय, डॉ. खुर्शीद व एकेडमी के साथी खिलाडियों मे गरिमा, ऋषभ ,रक्षित जयवीर, प्रत्याशा, दिशा, आद्विका आदि ने विजेता खिलाडी शिबू को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *