अवैध असलहा की सप्लाई करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

2d03a2bb9f66
चन्दौली,
चकिया l एडीजी जोन और DIG रेंज के निर्देश के क्रम में चन्दौली जनपद में अपराधियों के लगातार हौसले पस्त करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डा. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने बताया कि मुखबीर द्वारा सूचना मिला था कि अवैध असलहा की सप्लाई करने वाले गैंग के दो शातिर बदमाश खण्डवा मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर अवैध असलहा खरीदकर चन्दौली के मोहम्मदाबाद नहर पुलिया थाना चकिया से जनपद गाजीपुर निवासी अपने साथी के पास जाने वाले है। जहाँ से वे लोग मिलकर ग्राहको को ढूंढ कर अत्यधिक दाम पर बेचेगें ।



 मुखबीर द्वारा इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए। श्री अनिल कुमार य़ादव, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में चकिया पुलिस व स्वाट / सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गयी । कार्यवाही में चन्दौली जिले में मोहम्मदाबाद नहर पुलिया से पुलिस ने अवैध असलहा की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से फैक्ट्री मेड अवैध पिस्टल, तमंचा व कारतूस के साथ 02 अवैध शस्त्र बरामद किया गया।।

पकड़े गये बुलेट चालक की पहचान राहुल यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी ग्राम कुदरा पथरा थाना गहमर जिला गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुयी। जिसकी तलाशी के दौरान कमर में खुसा हुआ एक फैक्ट्री मेड पिस्टल .32 बोर, दो जिन्दा कारतूस .32 बोर (मैगजीन मे लोड), एक मोबाइल व 600 रु0 नगद बरामद हुआ. 

मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान धनन्जय यादव पुत्र राधाकृष्ण यादव निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना करीमद्दीनपुर जिला गाजीपुर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुयी। जिसके कमर में खुसा हुआ एक फैक्ट्री मेड पिस्टल .32 बोर, दो जिन्दा कारतूस .32 बोर (मैगजीन में लोड) तथा एक मोबाइल कीपैड व 440 रु0 नगद बरामद हुआ।

धनन्जय यादव के द्वारा पीठ पर लिये बैग की तलाशी में 02 पिस्टल .32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। 
 दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 फैक्ट्री मेड पिस्टल, 04 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 कारतूस 12 बोर बरामद किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 बुलेट मोटर साइकिल सिल्वर कलर बरामद की गई।
बरामद फैक्ट्री मेड 4 पिस्टल व 04 कारतूस .32 बोर व 01 तमंचा 315 बोर व 01 तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, दो मोबाइल व कुल 1040 रूपये को सील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *