चंदौली पुलिस ने 81 वाहनों का किया चालान, 92 हजार वसूला जुर्माना

चंदौली। जनपद की यातायात पुलिस व थाना पुलिस टीम ने सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 81 वाहनों का चालान करते हुए 92,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया। वहीं जनपद में वाराणसी से बिना परमिट व बिना फिटनेस पर आ रहे ऑटो का भी चालान किया जा रहा है।
यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उल्ल्घन करने वालो पर लगातार कार्रवाई जारी है। जिसके क्रम में आज जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस चंदौली द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड पर लोगो को जागरुक किया गया ।
साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया।
यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु लगातार अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों का उलंघन करने वाले के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई मे 81 वाहनों का चालान किया गया है और 92 हजार रूपए का राजस्व अधिरोपित किया गया है।