मुदित पांडेय बने जीएसटी इंस्पेक्टर

चंदौली,13 मार्च 2025, सटीक संवाद।संघर्ष करने वालों के कदमों में जहान होता है. कुछ ऐसा ही चरितार्थ किया है जिले के सकलडीहा क्षेत्र के तेनुवट गांव निवासी मुद्रित पाण्डेय ने.
सकलडीहा पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा.हरिकृष्ण पांडेय के पुत्र नरेन्द्र पांडेय बिहार में शिक्षक है.नरेन्द्र का एकलौता पुत्र मुदित पांडेय मुदित पांडेय एसएससी ग्रेजुवेट लेवल (एसएससी सीजीएल 2024)का परीक्षा उत्तीर्ण करके जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुआ है. इसके चयन से पूरे गांव में खुशी का माहौल है.
मुद्रित बचपन से ही शिक्षा के प्रति काफी रूचि रखता था. हाईस्कूल तक सेंट थामस स्कूल चंदौली से पढ़ने के बाद इंटर का कोर्स बीएनएस पब्लिक स्कूल वाराणसी से करने के बाद चंड़ीगढ़ से बीटेक की पढ़ाई किया. इसके बाद तैयारी में जुट गये. मुदित पांडेय के एसएससी ग्रेजुवेट लेवल का परीक्षा उत्तीर्ण करके जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने पर परिजन सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है.
दादा डा.हरिकृष्ण पांडेय, पिता नरेन्द्र पांडेय माता उषा पांडेय,बहन अंशिका, चन्द्रधर दिक्षित,पंकज पांडेय,गौरव पांडेय,राजीव दीक्षित,अखिलेश पांडेय,प्रशांत पांडेय,हिमांशु पांडेय आदि ने खुशी जताया है. मुदित ने इसका श्रेय अपने दादा के बताये हुए मार्गदर्शन को दिया है।