निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दो सौ मरीजों का हुआ इलाज

गलत खानपान से हृदय रोगियों की संख्या ज्यादा
एक बार जीवन मिला तो आसानी से जाने न पाए- डॉ. अमरेश्वर दास कुशवाहा
चंदौली,10 फरवरी। चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ में जनता सेवा सदन अस्पताल की ओर से क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी रमेश सिंह फौजी के सौजन्य से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. नि:शुल्क शिविर में कुल दो सौ रोगियों की जांच की गई. रोगियों में अधिकांश हृदय रोग से पीड़ित रोगी थे.
डॉ. अमरेश्वर दास कुशवाहा तथा छ: सदस्यीय टीम ने रोगियों की जांच की और उचित परामर्श दिया. जांच में आधे से अधिक रोगियों का ईसीजी भी किया गया. नि:शुल्क कैंप की जानकारी के बाद खासकर हृदय रोग से पीड़ित लोगों की भीड़ जुट गयी. कैंप के बाद चिकित्सक अमरेश्वर दास ने बताया कि अचानक हृदय रोगियों की संख्या बढ़ने से चिकित्सक वर्ग में चिंता की लकीरें सामने चेहरे पर दिखाई दे रही थी.
ऐसा इसलिए कि मरीजों की नियमित दिनचर्या में अनियमितता के कारण देखने को मिला रमेश सिंह फौजी के नेतृत्व में नि:शुल्क कैंप लगावाया गया. डॉ ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और अनुचित खान पान के कारण हृदयरोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कैंप में हृदयरोग से बचाव व ससमय उपचार के लिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया.
बताया कि इसमें सबसे ज्यादा मरीज आंख, कान,कमर,घुटना, दांत,ब्लड शुगर, एवं ब्लडप्रेशर के रोगी मिले. हृदयरोग से सीधा संबंध है, जी मिचलाना, सीने का दर्द, बाएं हाथ में दर्द, अनायास पसीना आना, छोटी छोटी बातों में घबराहट आदि हृदयरोग के लक्षण है. इस प्रकार की शिकायत रहने पर तुरंत ही चिकित्सीय परामर्श लें. विलंब होने या लापरवाही करने पर परेशानी बढ़ सकती है.
बताया कि खान-पान में घी, अत्यधिक मसाला, रेड मीट आदि का सेवन न करें. साथ ही नियमित योगा व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है. वहीं सत्तर वर्ष के ऊपर के वृद्ध लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया.
टीम में डॉ देवानंद गुप्ता, आयुष्मान सहायक धर्मेंद्र पाल, विपिन कुमार, शनि कुमार, बंदना मौर्या, सोनू कुशवाहा, लक्ष्मी यादव शामिल रहे।