चंदौली के पचवनिया में ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला

7c654c3a8d3f

विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन, बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ 

चंदौली,चकिया। क्षेत्र के पचवनिया कंपोजिट विद्यालय में मानव संसाधन महिला विकास संस्थान द्वारा ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, एवं नशा मुक्त का संदेश देकर समाज एवं लोगों तक पहुंचाया। अंत में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चकिया अजीत पाल द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाया गया।

फोटो: अजीत पाल (खंड शिक्षा अधिकारी) पचवनिया कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 

कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय पचवनिया एवम कंपोजिट विद्यालय केराडीह के बच्चों द्वारा शिक्षा मेला में चार्ट प्रोजेक्ट तथा विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इस जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान वीरेंद्र मोहन सिंह,ओम प्रकाश भारती, रामदिलास, तौसीफ खान, नरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से संजू, ग्राम प्रधान मार्कण्डेय सिंह चौहान, कुंवर कलाधर सिंह, गंगाधर गोपाल, महेंद्र प्रताप, इमरान अली, राजीव सिंह, अरविंद कौशल, जयप्रकाश भारती, संतोष सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, अरविंद यादव, राजकुमार, अरविंद कुमार, मुस्तकीम, चकिया इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, कंप्यूटर सेंटर, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि बच्चे व अविभावक रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *