देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

सुल्तानगंज से 105 किमी पैदल चलकर करेंगा जलाभिषेक
चंदौली,06 अगस्त। जिले के सकलडीहा क्षेत्र के रानेपुर गांव से कावड़ियों का एक जत्था बैजनाथ धाम जलाभिषेक करने झारखण्ड के लिए रवाना हुआ। वहीं ग्रामवासियों ने कावरियों को डीजे पर भक्ति गीत बजाकर खूब नचाते हुए ढोल बाजे के साथ उत्साह वर्धन कर हर महादेव ••••••••• ओम नमः शिवाय ••••••••••और बोल बम •••••• के नारों के उदघोष के साथ रवाना किया।
फोटो : रानेपुर गांव स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद देवघर के लिए रवाना होते हुए कावरिया
सर्वप्रथम कावरियों का पूरा जत्था बलुआ घाट पश्चिम वाहिनी गंगा में स्नान करने के बाद गांव स्थित सिद्ध पीठ महादेव मंदिर में पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा उनका ढोल बाजे और बोल बम , हर हर महादेव के नारों के जयघोष के साथ उत्साह वर्धन करते हुए बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना किया।
कावरियों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी अमित सिंह ने बताया कि मुगलसरय से रेल का यात्रा करके सुल्तानगंज स्टेशन पर सभी कावरिया उतरेंगे। फिर उत्तर वाहिनी गंगा नदी में स्नान कर कावर में जल लेकर वहां से पैदल 105 किमी चलकर अपने आराध्य देव बाबा बैजनाथ धाम देवघर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन करेंगे।
देवघर के लिए रवाना होने वाले कावरियों की जत्थे में अमित सिंह, मक्खन सिंह, पप्पू सिंह, बिट्टू सिंह, लल्ला सिंह, लव सिंह, सिंटू सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रमोद चौबे, अंजनी चौबें, निखिल चौबे, तपन सिंह, आकाश चौबे, रिषभ सिंह,प्रिंस सिंह, छोटू सिंह, बल्लू सिंह, विनय सिंह, उमेश गोंड़, संदीप खरवार, गोपाल राय,गोपाल शर्मा, आदि रहे।