एसआई दीपक पाल बने करीमुद्दीनपुर थानाप्रभारी

मारूफपुर बाजार में बांटी गई मिठाईयां,
मारूफपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रहे दीपक बेहतरीन पुलिसिंग के लिए आज भी किये जाते है याद
रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन
चंदौली,चहनियाँ। मारूफपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज रहे एसआई दीपक कुमार पाल को गाज़ीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाने का प्रभारी बनाए जाने पर मंगलवार को मारूफपुर बाजारवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया और उनके सफल एवं सुखद कार्यकाल की ईश्वर से कामना किया।
जिला गाजीपुर
इस दौरान समाजसेवी तस्लीम खान ने कहा कि दीपक जी का कार्यकाल मारूफपुर की जनता कभी नहीं भूल सकती। जाति, धर्म, सम्प्रदाय, पार्टी पुरवा की भावना से ऊपर उठकर उन्होंने इंसानियत के आधार पर सबके साथ न्याय किया। जमालपुर के ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव ने बताया कि पाल साहब एक जिंदादिल इंसान थे। वे आम जनता से एक गार्जियन की तरह व्यवहार करते थे। समाजसेवी रमाशंकर ओझा ने कहा कि दीपक जी से हर व्यक्ति कभी भी मिलकर अपनी समस्या कह लेता था और वे उसकी हर संभव मदद करते थे।
मानव ख़िदमत हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. नदीम ने कहा कि दीपक पाल के जैसा नेक दिल इंसान पुलिस विभाग में बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने मारूफपुर की जनता के दिलों में जगह बना ली थी। आज उनको थाना प्रभारी बनाए जाने की सूचना पर दिल से खुशी हो रही है।