चंदौली पुलिस ने बध हेतु बंगाल जा रहे गोवंशों की बड़ी खेप पकड़ी

651233bddde2
वाहन छोड़ चालक और तस्कर फरार 

चंदौली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जनपद के रास्ते बिहार होते हुए बंगाल को बध हेतु जा रहे पिक अप पर लदे गोवंशों की बड़ी खेप को घेर कर पकड़ लिया। वहीं चालक और तस्कर वाहन छोड़ भागने में सफल रहे।



बुधवार की शाम 5: 00बजे मुखबिर की सूचना जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने  जनपद के रास्ते बिहार से बंगाल जा रही गोवंशो की बडी खेप को सिंघीताली पुल के पास NH-19 बिहार लेन से बरामद कर लिया है। ये गोबंशो की खेप को दो पिकअप में क्रूरतापूर्वक बांधकर लादा गया था। पुलिस ने गोवंशो को तो पकड़ लिया मगर तस्करों और चालकों ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस लगातार अभियान चलाकर गोवंशों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व अपराध में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवम् जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु कार्यवाई कर रही है। इसी क्रम में गोवंशो को बरामद कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए फरार चालकों और गो-तस्करों की शिनाख्त व तलाश जारी है। वहीं पिक अप संख्या UP67AT9388 और BR45GB0955 को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *