थाने की नब्ज टटोलने टॉर्च लेकर अचानक जा धमके एसपी साहब,मची खलबली

किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्यवाई के निर्देश
चंदौली। बिना पूर्व सूचना के शुक्रवार की देर रात जब पुलिस अधीक्षक धीना थाने पहुंचे तो अचानक से देख मातहतो में खलबली सी मच गई।थाने की नब्ज टटोलने के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर, महिला डेस्क, आगन्तुक रजिस्टर, मालखाना, शस्त्रागार इत्यादि का निरीक्षण किया। कानून व्यवस्था में कहीं से भी कोई ढीलापन न दिखे। इसके लिए थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए।
पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, थानों की व्यवस्था की सही जानकारी लेने एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे द्वारा लगातार थानों का निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में बिना पूर्व सूचना के देर रात्रि थाने की नब्ज टटोलने थाना धीना पर जा धमके।
इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर, महिला डेस्क, आगन्तुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर,आनलाईन शिकायतों व लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली तथा थाना परिसर का भ्रमण कर अभियोगों से सम्बंधित सीज वाहनों को साफ सफाई के साथ मुकदमावार खड़ा करने हेतु निर्देशित किया। थाने की बैरेक, भोजनालय, हवालात इत्यादि का भी हाल जाना।
वहीं पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाने, थानाक्षेत्र में पड़ने वाले मंदिरों पर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध,रात्रि गश्त सुचारू रूप से किए जाने,वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़, थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने, आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने, आदि का सख्त निर्देश दिए।
थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ साथ मौजूदा पुलिस कर्मचारियों से कामकाज के बारे में जानकारी ली । थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त एवं वाहन चैकिंग को तेज कर आवश्यक कार्रवाइयां करने के निर्देश दिए गए ।