सकलडीहा पीजी कॉलेज में मेडिकल चेक अप कैम्प का आयोजन

cc966071b211
पैथकाइण्ड लैब द्वारा मधुमेह, रक्तचाप, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, कैल्सियम, विटामिन-डी आदि की जाँच की गयी.

चंदौली, सकलडीहा। सकलडीहा पी० जी० कालेज सकलडीहा के प्रांगण में शनिवार को द्वारा पैथकाइंड लैब्स आई. क्यू. एक सी० एवं रोवर्स व रेंजर्स यूनिट सकलडीहा पी०जी० कालेज, सकलडीहा-चंदौली के सहयोग से एक ‘मेडिकल चेक अप कैम्प’ का आयोजन किया गया. कैम्प में पैथकाइण्ड लैब द्वारा मधुमेह, रक्तचाप, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, कैल्सियम, विटामिन-डी आदि की जाँच की गयी.



 इस चिकित्सीय जाँच शिविर में प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं सहित कुल 227 नमूने जाँच के लिए पैथकाइंड लैब्स द्वारा संग्रहित किये गये. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ‘प्रो० प्रदीप कुमार पाण्डेय‘ ने कहा कि महाविद्यालय आगे भी इस प्रकार के जाँच शिविर आयोजित करता रहेगा.

इस अवसर पर आई. क्यू. ए. सी. संयोजक प्रो. विजेन्द्र सिंह, रोवर्स प्रभारी डा० प्रीतम उपाध्याय, प्रो० दयाशंकर यादव डा. अजय यादव च्चमेन्द्र यादव, प्रो० उदयशंकर झा, लैब टेक्नीशियम हिमांशु, प्रिंस जायसवाल, मंदीप राय आदि उपस्थित रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *