भाकिमसंयू का एक प्रतिनिधि मंडल विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को दिया पत्रक

2ea35f163106
चन्दौली,
सकलडीहा l विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी के तत्वाधान मे सकलडीहा विकास खण्ड अधिकारी के के सिंह को पत्रक सौपकर निजात दिलाने की मांग किया l वहीं बीडीओ ने जल्द ही जाँच कराकर समस्या का निवारण कराने का आश्वासन दिया l


फोटो : बीडीओ के के सिंह को पत्रक देते भाकिमसंयू के पदाधिकारी व सदस्य


युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह ने बताया कि 
सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा ईटवा में
सकलडीहा डेढ़ावल मार्ग से काली मंदिर के सामने से बाबूराम के घर तक 180मीटर इंटरलाकिंग, डेढ़गावा ओनावल खड़ंजा से रैपुरा मुडेहरा मार्ग तक 300 मीटर इंटरलाकिंग , तथा ग्राम सभा पीथापुर में प्यारे राजभर के घर से जोखन राजभर के चक तक 350 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य कराने की मांग किया गया है l जिसपर बीडीओ ने जल्द ही जाँच का कराकर समस्या निवारण कराने का आश्वासन दिया है l



पत्रक देने वालों मे जिलाध्यक्ष चन्दौली शेषनाथ यादव, मण्डल सलाहकार वाराणसी पिन्टू पाल, सकलडीहा तहसील संगठन मंत्री कृष्ण कुमार यादव, छोटू न्यायपंचायत सलेमपुर, संगठन मंत्री अखिलेश यादव उर्फ गोलू सहित अन्य मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *