लोको ग्राउंड के पास पुलिस का शिकंजा, ट्रेन से बिहार भेजी जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब पकड़ी, चार तस्कर दबोचे

2c9703eca203
चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी करते थे।

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 को आरपीएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर लोको कॉलोनी स्थित लोको ग्राउंड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 46.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाना अलीनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 467/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे विभिन्न शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर एकत्रित करते थे और बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाते हुए ट्रेनों के जरिए वहां ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। इससे होने वाले मुनाफे से वे अपने शौक पूरे करते थे।
बरामद शराब में 83 ब्लू लाइम देशी शराब के टेट्रा पैक, 48 बोतल 8 PM, 36 बोतल आफ्टर डार्क तथा 20 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब शामिल हैं। कुल बरामद शराब की मात्रा 46.72 लीटर है।
कार्रवाई में थाना अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक अमित सेन सिंह, कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव तथा आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक गौतम कुमार सिंह, कांस्टेबल राजीव रंजन पाठक और कांस्टेबल मनीष कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *