लोकों अस्पताल में महिला का हंगामा, लापरवाही का आरोप

1a0cd76a65ca

चिकित्सक के साथ की धक्का-मुक्की, आरपीएफ ने समझा बुझाकर कराया शांत

चंदौली, डीडीयू नगर। मंडलीय लोको चिकित्सालय के अर्थो वार्ड में भर्ती एक रेलकर्मी की पत्नी ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीआरएम को पत्र लिखा है। वही अस्पताल कर्मचारियों का आरोप है कि महिला द्वारा चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ बदतमीजी के साथ बेवजह हंगामा किया। जिससे आरपीएफ को बुलाना पड़ा।

इस बाबत रेल कर्मचारी की पत्नी नैन्सी कुमारी ने बताया कि मेरे पति किशोर कुमार रेलवे में लोको पायलट असिस्टेंट ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। मोटर साइकिल से ड्यूटी जाते समय छः नवंबर को मेरे पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिससे उसके सीने में बाएं तरफ चोट लगने से दर्द होने लगा।
जिस कारण उन्हें मंडलीय लोकों अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आठ नवम्बर को उन्हें ठीक बताकर छूट्टी कर दिया गया।नौ नवम्बर की रात उनकी तकलीफ बढ़ गया। जिससे उन्हें ईलाज के लिए लोकों अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि जहां चिकित्सक डा राजीव कुमार ने भर्ती लेने से इंकार कर दिया। कहा गया कि प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराओं।
नैन्सी ने अपने पति को नगर स्थित अदिति अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांचोपरांत मरीज के सीने में हल्का फैक्चर बताया गया।11 जनवरी को पुनः लोकों अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि गुरुवार की सुबह चिकित्सा कर्मियों द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के बाद उनके पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई और दर्द और बढ़ गया।
 इस पर परिजनों ने तत्काल चिकित्सकों से स्पष्टीकरण की मांग की। बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
नैन्सी ने कहा कि जानबूझ कर इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई है और गलत दवा दिए जाने से मरीज की हालत खराब हो गई। 
उन्होंने मंडल प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी चिकित्सा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल के सीएमएस सुनीता कुमारी,एसएनएस धर्मेंद्र मीना,आया गीता,माया,रेनू आदि अस्पताल कर्मियों ने बताया कि मरीज के परिजनों ने चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ बदतमीजी, हंगामा किया।
 जिससे रेलवे सुरक्षा बल को बुलाया गया।तब जाकर मामला शांत हुआ।इस बाबत लोकों अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डा केशब चंप्रमनारी ने बताया कि मरीज के सीने थोड़ा दर्द था।
उसकी पत्नी के द्वारा डा राजीव व कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की गाली दिया गया।जिसे डा राजीव ने लीखित रुप शिकायत किए हैं।रेल कर्मचारी की पत्नी नैन्सी का आरोप निराधार व बेबुनियाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *