मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

96132fa12249
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ रेप की घटना प्रकाश में आया है। रमना, बनपुरवा की रहने वाली शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार 33 वर्षीय महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 



लंका एसएचओ शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की भतीजी ने यह केस दर्ज कराया है। केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वर्मा ने बताया कि उसकी मौसी के साथ लगभग 8 से 10 दिन पहले रमना, बनपुरवा निवासी विजय पटेल द्वारा दुष्कर्म किया गया है।

 दुष्कर्म करने के बाद विजय पटेल व उनके बेटे पीड़िता के घर जाकर उनको धमकी देते है जो करना है कर लो मेरा कुछ नही कर पाओगे एवं उनकी बीवी द्वारा वादिनी और वादिनी की माँ पीड़िता के घर गये तो विजय पटेल की बीवी के द्वारा वादिनी के घर के लोगो को बहुत अपशब्द बोला गया। कहा कि जो करना है कर लो कुछ नही कर पाओगे। आरोप है कि दुष्कर्म की वजह से पीड़िता की हालत बहुत खराब है। 

मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी विजय पटेल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *