रैपुरा कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

9bc3b389171f

रैली, मिठाई और ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश

चंदौली के सकलडीहा विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में नए सत्र की शुरुआत उत्साह से भरी रही। नवप्रवेशी बच्चों का फूलमाला पहनाकर चंदन टीका लगाते हुए पारंपरिक स्वागत किया गया। स्कूल द्वार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया, जो माहौल को और भी खुशी भरा बना दिया।

स्कूल चलो अभियान की भव्य रैली: बच्चों ने ‘बच्चे सब पढ़ें सब बढ़ें, बेटा-बेटी एक समान, सबको पढ़ाओ एक समान’ के नारों के साथ रैली निकाली। स्कूल से शुरू होकर गांव भ्रमण के बाद वापस समाप्त हुई।

खास मध्याह्न भोजन: सामान्य मेन्यू से हटकर हलवा-खीर परोसी गई, जिससे बच्चे खुशी से झूम उठे।यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का बेहतरीन उदाहरण बना।
नवप्रवेशी अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज यादव, विकास अधिकारी विनय कुमार, प्रधानाध्यापक डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद चौधरी, हरिओम तिवारी, संजय कुमार, दिग्विजय नारायण सिंह, मंजू देवी, अशोक कुमार सिंह यादव, शिवकुमार प्रजापति और रामकिशुन समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *