चन्दौली में नवजात बच्चों का एएनएम डोर टू डोर करेंगी निगरानी

65f1288ac0f2
पन्द्रह माह तक पांच बार बच्चों के पूर्ण विकास की देंगी रिपोर्ट

डिलवेरी लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होने पर एएनएम का रोका जायेगा वेतन

चंदौली,सकलडीहा। नवजात बच्चों के पूर्ण मानसिक और शारीरिक विकास को लेकर यूनिसेफ की ओर से कवायद शुरू किया गया है। मंगलवार को सकलडीहा सीएचसी पर यूनिसेफ के मंडल प्रभारी आलोक राय व सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने एएनएम के साथ समीक्षा बैठक कर पन्द्रह माह तक पांच बार डोर टू डोर होम वेस्ड एंड चाइल्ड केयर के तहत बच्चों का निगरानी रिपोर्ट व टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।डिलेवरी लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दिया।



गर्भवती महिलाओ की डिलेवरी ससुराल हो या मायका में नवजात बच्चें के शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर लगातार एएनएम को निगरानी करना होगा। पन्द्रह माह के अंदर तीन माह पर, छ: माह पर, 9 माह, 12 और 15 माह तक नवजात बच्चें के डोर टू डोर रिपोर्ट सीएचसी प्रशासन को भेजना होगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सीएचसी को अवगत कराने को बताया। 

इसके साथ ही डिलेवरी कम होने पर नाराजगी जताते हुए माह में कम से कम पांच डिलेवरी सीएचसी पर कराने को बताया। किसी भी मरीज को ड्रीप लगाने के लिये सीएचसी पर रेफर करने को बताया। चेताया कि टीकाकरण से लेकर डिलवेरी लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होने पर एएनएम का वेतन रोक दिया जायेगा। 

इस मौके पर एचईओ रजनीकांत राय, टीएसओ अजय परमार,डीसीपीएम सुधीर राय, शाहिद आलम अंसारी, एएनएम, किरन,सफलता,अंकिता यादव,सावित्री, अंजू,रेखा वर्मा, सोनम,साधना शर्मा, सत्यभामा,साधना देवी, निर्मला,किरन, रंजू शर्मा, सुनीता,सरिता,संजना आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *