चन्दौली में अर्बन क्रूजर से पचीस लाख रुपये की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

1e8a34d60678
एनएच 02 हाईवे नौबतपुर पिकेट के पास मिली सफलता

चन्दौली,
सैयदराजा। पुलिस टीम ने एन एन 02 हाइवे नौबतपुर पिकेट के पास से अर्बन क्रूजर से पचीस लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राहुल कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह 35 वर्ष निवासी ग्राम महजपुरा थाना व्रिकम जिला पटना बिहार को गिरफ्तार किया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 104/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।


फोटो : थाना सैयदराजा पर पुलिस टीम के साथ राहुल कुमार और अर्बन क्रूजर कार 


प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा सत्यनाराण मिश्रा ने बताया कि रविवार को उ.नि.आलोक कुमार सिहं चौकी प्रभारी धरौली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एनएच 02 हाईवे नौबतपुर पिकेट के पास एक सफेद रंग की कार अर्बन क्रूजर टोयोटा का चालक तेजी से वाहन को चलाते हुए आ रहा है। उस वाहन में भारी मात्रा में शराब है जो बिहार में रेट से अधिक दाम पर बेचने ले जा रहा है। पुलिस टीम मय हमराह चेकिंग के दौरान गस्त में ही थी कि उक्त वाहन को घेर कर पकड़ लिया गया। चेकिंग के दौरान उक्त वाहन में से विभिन्न माडल/ ब्रांड की 210लीटर शराब बरामद हुए। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत पचीस लाख आंकी गई।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में सत्यनाराण मिश्रा, उ0नि0 आलोक सिंह, हे.का. जयप्रकाश सिंह, हे.का. संजय सिंह, .हे.का. विरेन्द्र प्रसाद, का. देवेन्द्र मौर्या,का. उमेश कुमार, का. विष्णु प्रजापति, व का. राजेन्द्र प्रसाद थाना सैयदाराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *