डीडीयू स्टेशन को मिली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

66f5b751368b

85,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पित

रिपोर्ट! संदीप कुमार

चन्दौली,डीडीयू नगर।मोदी सरकार जिसका शिलान्यास करती है उसका लोकार्पण भी करती है। रेलवे में सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का सपना पूरा करना मोदी की गारंटी है। इसके लिए रेलवे में अमूल चूल परिवर्तन किया जा रहा है। डीडीयू स्टेशन को दो वंदे भारत की सौगात इसका उदाहरण है। ये बातें मंगलवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने डीडीयू स्टेशन पर वंदे भारत की आगवानी के दौरान कहीं।


फोटो: डीडीयू स्टेशन पर वन्दे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते चन्दौली सांसद महेन्द्र नाथ पाण्डेय व अन्य


 इसके पूर्व सुबह पौने नौ बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे की 85,000 करोड़ रुपए से अधिक की लगभग 6000 रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पित किया। डीएफसीसी के कार्गो हैंडलिंग सेंटर (न्यू डीडीयू स्टेशन) पर इसका सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर यहां मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि रेलवे के विकास पर सरकार लगातार जोर दे रही है। मालगाड़ियों के लिए अलग रेलवे लाइन डीएफसीसी इसका उदाहरण है। इसके चालू होने से माल ढुलाई और आसान हो जाएगी। 

वहीं पीएम ने दस नए वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई है। इससे लोगों का आवागमन आसान होगा। कहा कि मात्र 12 किमी की दूरी पर वंदे भारत का ठहराव नहीं होता है। मेरे आग्रह पर पटना लखनऊ और रांची वाराणसी दोनों वंदे भारत का ठहराव वाराणसी से पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन पर किया गया है। कहा कि पूर्व में सरकार पैसा देती थी लेकिन निगरानी न होने के कारण परियोजनाएं पूरा नहीं हो पाती थी।मोदी सरकार में काम समय से पूरा होता है। इसके पूर्व राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार तेजी से विकास कर रही है। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन सहित रेलवे के वरीय अधिकारी, भाजपा नेता आदि मौजूद रहे। 

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार की सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में सोन नगर – पतरातू तीसरी रेल लाइन का लोकार्पण किया। इसी तहर डीएफसीसी के न्यू सोन नगर, न्यू सोन नगर लिंक, न्यू चिरैलापौथु, न्यू करवंदिया, न्यू कुदरा, न्यू दुर्गावती, न्यू गंजख्वाजा, न्यू डीडीयू तथा बीपीसीएल डीडीयू का राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही पीएम के हाथों मंडल के बीडी सेक्शन में नबीनगर तथा कोसीआरा स्टेशनों पर नवनिर्मित गुड्स शेड का लोकार्पण हुआ। पीडीडीयू जंक्शन पर वन स्टेशन वन उत्पाद के स्टाल के साथ प्रधानमंत्री रेल जन औषधि केंद्र का लोकार्पण हुआ। पीएम ने पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ न्यू सोन नगर स्टेशन से एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर डीएफसीसी पर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *