चन्दौली में बाढ़ को लेकर महकमा अलर्ट अधिकारियेां को सौंपी जिम्मेदारी

c3f9ae56a753
दो मॉडल चौकी सहित नौ बाढ़ राहत चौकी बनाए गए, राजस्व अधिकारी रहेंगे तैनात 

चंदौली,सकलडीहा। गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। बाढ़ चौकी से लेकर शरणालय और नावों की व्यवस्था की सूची तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही प्रधान से लेकर कोटेदार और अधिकारी सहित राजस्व कर्मियों को विभिन्न क्षेत्र की जिम्मेदारी सौपा गई है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने चेताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सूचना समय से नही देने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।


फोटो : बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों के बारे में बताते एसडीएम अनुपम मिश्र 


 तहसील क्षेत्र में सकलडीहा, धानापुर और चहनिया तीन ब्लॉक है। सबसे ज्यादा चहनिया और धानापुर का क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता है। बाढ़ को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय भुपौली, नादी,टांडाकला, नरौली, अमादपुर, डबरिया, और बीरासराय में बाढ़ चौकी बनाया गया है। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेकनामपुर, प्राथमिक विद्यालय मारूफपुर को मॉडल बाढ़ राहत चौकी बनाया गया है। जहां बीईओ,बीडीओ,नायब तहसीलदार,एडीओ पंचायत व पशुचिकित्साधिकारी को जिम्मेदारी सौपा गया है। इनके अलावा 13 अन्य अधिकारियों को बाढ़ शरणालय में आने वाले लोगों को रहने व भोजन की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही बाए़ से प्रभावित 72 गांव के प्रधान और कोटेदारों को जिम्मेदारी सौपा गया है।

कम्यूनिकेशन प्लान तैयार

गंगा नदी से प्रभावित गांवों का कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया गया है। जिसमें 38 गांवों में लेखपाल से लेकर प्रधान व समाजसेवी की सूची तैयार किया गया है। इनके माध्यम से बाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी की जायेगी।

गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और बचाव को लेकर पूरी तैयारी कर लिया गया है। बाढ़ के दौरान क्षेत्रीय लोगों को हरसंभव मदद पहुचाया जायेगा। अनुपम मिश्रा उपजिलाधिकारी सकलडीहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *