मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी का नहीं भारतीय सेना का अपमान किया है – रामजी गुप्ता

89dd97936432

प्रधानमंत्री इनसे तुरंत इस्तीफा लें, अन्यथा उनकी भी मूक सहमति मानी जायेगी 

चंदौली, सटीक संवाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना बिटिया कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अत्यंत अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इसने कर्नल सोफिया कुरैशी का ही नहीं भारतीय सेना का भी अपमान किया है.भाजपा और संघ का चरित्र महिला विरोधी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंत्री से तुरंत इस्तीफा लें या बर्खास्त करें.अन्यथा इस ओछी बयानबाजी में उनकी भी मूक सहमति मानी जायेगी 

फोटो; रामजी गुप्ता 

किसी जिम्मेदार पद पर बैठे आदमी द्वारा ऐसा अनैतिक और नफरती बयान करना उसके वोछे और घिनौने सोच को दर्शाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए या बर्खास्त कर देना चाहिए. अन्यथा यही माना जाएगा कि इस ओछी बयानबाजी में उनकी भी मूक सहमति है. हालांकि अगर ऐसा हुआ भी तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी. क्योंकि, भाजपा और संघ का इतिहास ही महिला विरोध के साथ-साथ नफरत फैलाने वाला रहा है. ये बेशर्म आदमी मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह है जो कर्नल सोफिया क़ुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता रहा है.
हिन्दुस्तान की जिस बेटी पर हम सबको नाज है, एक सिरफिरा और जाहिल मंत्री उसे आतंकवादियों की बहन और आतंकवादियों के समाज का बता रहा है. मोदी और मोहन यादव का यह बेलगाम मंत्री बताने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय सेना के आतंकवादियों से रिश्ते हैं. इस मंत्री को बर्खास्त करने में इतना सोचना क्यों पड़ रहा है ? कहीं आपको भी देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया आतंकवादियों की बहन तो नज़र नहीं आ रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *