वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग व हनुमान प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

a959efceeb37
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर निकाली शोभायात्रा 

रिपोर्ट! संदीप कुमार

लखनऊ,
चन्दौली,डीडीयू नगर।नगर के वार्ड नम्बर 7 अंतर्गत पराहूपुर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप प्राचीन शिव मंदिर के पुनरुद्धार के पश्चात रविवार को शोभायात्रा निकालकर शिवलिंग व हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से किया गया। मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया है।कई दशक पुराने उक्त मंदिर की देखरेख वार्ड के पूर्व सभासद शिवधनी यादव किया करते थे। उनके निधन के उपरांत मोहल्ले के निवासियों व पूर्व स्वर्गीय शिवधनी यादव के पुत्रों ने मिलकर उक्त मंदिर का पुनरुद्धार कराया। 



तत्पश्चात शुभ मुहूर्त मिलने पर रविवार को विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्याम नारायण पाठक व राजू पाठक के द्वारा शिवलिंग व हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।इसके पूर्व मोहल्ले व वार्ड की सैकडों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा विकास नगर से होकर कैथापुर जाकर वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई। 

 उक्त मंदिर के पुनरुद्धार व प्राण प्रतिष्ठा में अजित यादव, नवीन कुमार ,मंजू देवी, गायत्री देवी, विनोद कुमार, श्यामनाथ चौबे, राजकुमार जायसवाल, राजेश शुक्ला,अनिल यादव,रवि कुमार,अमरनाथ जायसवाल,सन्नी कुमार ने महती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *