8 लेखपालों पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी

6450d4a62886
अंश निर्धारण में लापरवाही,आवेदनों पर समय से नहीं की कार्रवाई

चन्दौली। जिले के सकलडीहा तहसील में अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों के सुधार में लापरवाही बरतने वाले 8 लेखपालों पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है. इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि अंश निर्धारण में बड़े पैमाने पर त्रुटियां प्रकाश में आई थीं. इससे किसान और अधिवक्ता काफी परेशान थे. शासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्रुटि सुधार के लिए एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया. किसान इस पोर्टल पर अंश सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं.
शनिवर को एसडीएम की समीक्षा में सामने आया कि कई लेखपाल किसानों के आवेदनों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी 8 लेखपाल अपनी रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाए. इस लापरवाही के कारण एसडीएम ने इन लेखपालों के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है. एसडीएम की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *