डायट पर चल रहा तीसरे चरण का सुरक्षा एवं संरक्षा आधारित प्रशिक्षण संपन्न

86b41211b66c
चंदौली, सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के न्यू आडिटोरियम हाल में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों के राजकीय एवं सहायता प्राप्त शिक्षकों का तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा आधारित प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ. आज प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में सुरक्षा एवं संरक्षा के अन्तर्गत आपदा एक आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया.

फोटो – प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए डायट प्राचार्य विकायल भारती 


प्रशिक्षण सत्र के दौरान सन्दर्भदाता डॉ० जितेन्द्र सिंह ने आपदा सुभेद्य क्षेत्र, उत्तर प्रदेश की घोषित आपदाएं, आपदा प्रबंधन एवं विद्यालय स्तर पर आपदाओं से बचने के उपाय पर गतिविधि आधारित चर्चा- परिचर्चा की गई. देवेन्द्र कुमार द्वारा साईबर सुरक्षा पर गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से विभिन्न ऐप के माध्यम एवं साइबर सुरक्षा संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई. 

समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि यह प्रशिक्षण स्कूल के बच्चों के साथ साथ सभी शिक्षकों के व्यावहारिक जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है. बच्चों की उपस्थिति दर, शैक्षिक परिवेश निर्धारण में आपदाओं एवं जोखिम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों, अभिभावकों एवं सामाजिक हित में सुरक्षा एवं संरक्षा आधारित जागरूकता का प्रसार करेंगे.

प्रशिक्षण प्रभारी डॉ० रोशन कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया. इस अवसर पर डॉ० रोशन कुमार सिंह, डॉ बैजनाथ पांडेय, बिजेन्द्र भारती सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *