जलालपुर के ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

ad477b432973
कहा, डीएम साहब न्याय दीजिए नही तो इच्छा मृत्यू का आदेश

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के मुगलसराय तहसील क्षेत्र के जलालपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपाल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कहा कि डीएम साहब हम लोगों को न्याय दीजिए नही तो इच्छा मृत्यू का आदेश 

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल भूमिहीन परिवारों के पट्टा आवंटन में भेदभाव कर रहा है और पात्र लोगों को जानबूझकर वंचित रख रहा है. भूमाफियाओं से मिलीभगत कर सरकारी जमीन पर कब्जा करा रहा है. यही नहीं, वह गलत रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भी गुमराह कर रहा है.

लेखपाल की मनमानी और उत्पीड़न से अजीज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि साहब हम सबके साथ न्याय कीजिए, नहीं तो हम सब को इच्छा मृत्यु का आदेश दीजिए.
जिस जमीन पर वह कच्चा पक्का मकान और रहन सहन से पीढ़ी दर पीढ़ी से आबाद चले जा रहे हैं आज उन्हें उजाड़ने की साजिश की जा रही हैं.
गरीबों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है. ऐसी स्थिति में उनके साथ न्याय नहीं किया गया तो उनको इच्छा मृत्यू के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुना और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही. ग्रामीणों की इच्छा मृत्यू की बात से महकमा में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें