विधायक सहित भाजपाइयों ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फ़िल्म

वाराणसी। चंदौली जनपद के सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं व सहयोगियों ने वाराणसी के सिगरा स्थित आई पी माल में गोधरा कांड पर आधारित “द साबरमती रिपोर्ट “फिल्म देखा. फिल्म ने देशवासियों को गोधरा कांड से परिचित कराते हुए सच्चाई को सामने लाया.ताकि आम जनमानस को साबरमती एक्सप्रेस में जानकारी हो सके.
फोटो ! सिगरा स्थित आई पी माल में गोधरा कांड पर आधारित “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म देखते विधायक सुशील सिंह व भाजपाई
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि
द साबरमती रिपोर्ट फिल्म सभी देशवासियों को देखना चाहिए. इस फिल्म के माध्यम से लोगों को पता चल रहा है कि कैसे एक इकोसिस्टम ने इतने बड़े सच को सालों तक तक देशवासियों से छिपा कर रखा. जबकि यह फिल्म यह भी दिखाती है कि देश में कुछ राजनैतिक पार्टियां वोट बैंक के लिए कैसे एक धर्म विशेष की राजनीति करती है.
यह फ़िल्म सभी को देखनी चाहिए,क्योंकि इसे देखकर मालूम होता है कि आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में हिंदुओं को किस प्रकार निशाना बनाया गया. देशवासियों को गोधरा कांड के सच्चाई को जानने के लिए द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखना जरुरी है. साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाकर हिन्दू महिला ,पुरुष ,बच्चों की सामूहिक हत्या किया जाना निंदनीय है.
इस मौके पर विधायक सुशील सिंह,धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह,धानापुर मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, नीरज अग्रहरि पत्रकार, वीरेंद्र जायसवाल, अमित अग्रहरि, संतोष बिंद, संतोष सिंह, सत्यवान मौर्य, श्यामसुंदर सिंह, गणेश अग्रहरि, राहुल राजभर, संजय त्रिशूलिया, संजीव चौधरी, संजय उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, श्यामसुंदर बिंद,राजीव सिंह,प्रमोद सिंह, अशोक सिंह आदि रहे।