गोवध मे वांछित पन्द्रह हजार के इनामिया को जेल

7f159541a23f
सम्बन्धित मुकदमों में चल रहा था फरार 

चन्दौली, सटीक संवाद,12 जुलाई 2025। जिले की थाना चकिया पुलिस ने गोबध में वांछित पन्द्रह हजार के इनामिया को शनिवार को मुहम्मदाबाद तिराहे से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. अभियुक्त गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम में थाना हाजा पर सम्बन्धित दो मुकदमों में फरार चल रहा था. 

चकिया पुलिस टीम ने आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मुखबिर की सूचना के आधार पर सुधिराम पुत्र गिरजा राम निवासी पुरानी चकिया थाना चकिया जनपद चन्दौली संबंधित मु0अ0स0 86/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम थाना चकिया जनपद चन्दौली को दिनांक 11.07.2025 को मुहम्मदाबाद तिराहे से गिरफ्तार कर थाना हाज़ा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रही है. पूर्व में उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा 15000 रू0 के पुरस्कार घोषित किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *