इको क्लब के बच्चों ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

e89a4413e38e

लघु नाटिका व पोस्टर भाषण के बाद किया बृक्षारोपण, समस्याओं के प्रति जागरूक कर जनसंख्या नियंत्रित किया जा सकता है. अरुण रत्नाकर


चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में इको क्लब के बच्चों द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया. बच्चों द्वारा लघु नाटिका, पोस्टर, भाषण आदि कार्यक्रमों सहित सभी इको क्लब के सदस्यों और अध्यापकों द्वारा एक एक पौधा भी लगाया गया. 

प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया की जनसंख्या वृद्धि से जुड़े मुद्दों जैसे जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य आदि के प्रति जनसंख्या के कारण उत्पन्न समस्याओं के प्रति जागरूक कर जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है.

इस अवसर पर इको क्लब की हरित शिक्षिका ज्योति भारद्वाज विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष झूलन राय, धर्मराज प्रसाद, सुरेश कुमार सतीश कुमार, मृत्युंजय आदि विद्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *