चन्दौली में गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

bf0e92a63cd3
चन्दौली,सकालडीहा। माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम ने शुक्रवार को वारंटी रामसेवक पुत्र मारकण्डेय बिन्द उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भोलापुर थाना धीना जनपद चन्दौली को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुट गयी। 

थाना सकलडीहा पर पुलिस टीम के साथ रामसेवक 


कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/5A/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 सम्बन्धित मु0नं0 459A/09 अ0सं0 14/02 थाना स्थानीय पर दर्ज है। जिसे माननीय न्यायालय ने विधि विरुद्ध पाए जाने पर अदालत ने जमानती वारंट भेजकर पेश होने को कहा था ।उसके बावजूद भी आरोपी पेश न हुआ तो  फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
जिसके आधार पर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम में निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उ0नि0 विजय राज चौकी प्रभारी नई बाजार, का0 किशन कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *