भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली, दबोचा

चंदौली,16 मार्च 2025 सटीक संवाद। जिले के थाना सदर अंतर्गत एक गांव में बीते दिनों एक नाबालिक से दुष्कर्म करने के बाद अपना सामान लेकर घर से बाहर अन्यत्र कहीं भाग रहे आरोपी के पैर में पुलिस ने गोली मारकर घायल कर धर दबोच लिया. वहीं नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही में जुट गई.
बता दें कि थाना सदर अंतर्गत एक गांव में बीते दिनों एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने काफी आक्रोशित हो गए और तत्काल गिरफ्तारी कर सजा देने की आवाज उठाई. वादी पिता की तहरीर पर पुलिस मामले को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए नवहीं पुल के पास से वांछित अभियुक्त सुभाष सोनकर पुत्र सकलू सोनकर निवासी ग्राम बिसौरी थाना व जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस कर्मियों द्वारा घायल अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया. अभियुक्त आज अपने घर से अपना सामान लेकर कही भागने के फिराक में था.वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली चन्दौली पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है.