धानापुर में दो झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक सील

IGRS की शिकायत पर हुई कार्रवाई. डॉ रमेश प्रसाद ने बताया लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
चंदौली,12 मार्च 2025, सटीक संवाद। जिले के धानापुर ब्लॉक मे स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झोलाछाप चिकित्सकों पर शिकंजा कसते हुए दो क्लीनिक को सील कर दिया गया है जिससे क्षेत्र के चिकित्सकों मे हड़कंप मचा हुआ है.
फोटो2 ; स्वास्थ्य विभाग की टीम इंद्रा क्लीनिक के चिकित्सक से पूछताछ करते हुए
चंदौली जनपद मे स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगातार सतकर्ता बरती जा रही है तथा कार्रवाई भी की जा रही है. इसी दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी युगल किशोर राय के निर्देश पर दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लीनिक सील कर दी गई है.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ रमेश प्रसाद व उप चिकित्साधिकारी चंदौली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लीनिको का आकस्मिक निरीक्षण किया और उसे सील करने की कार्रवाई की गयी.
कुछ लोगों द्वारा आईजीआरएस पर क्लीनिक के खिलाफ शिकायत दी गयी थी. जिसको संज्ञान मे लेकर जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फूंडे ने अवैध क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.
धानापुर ब्लॉक नहर के पास इंद्रा क्लिनिक और मालती क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. उनके पास इलाज करने का किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया. इसलिए दोनों क्लीनिक को सील कर दिया गया है. डॉ रमेश प्रसाद ने बताया की झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।