कमालपुर मे हर बुधवार को लगेगा नेत्र परीक्षण शिविर-अंजनी सिंह

जिसमें अधिकतर मरीज हाई,लो बीपी अथवा हाई सूगर होने के कारण मोतियाबिंद आपरेशन के योग्य नहीं थे इस कारण उन्हें जरूरी परामर्श देकर छोड़ दिया गया l आपरेशन के उपयुक्त कुल पांच लोगों मे अमृता देवी,कुरैसा बेगम,कन्हैया सोनकर,झूरी लाल एवं केशव को आपरेशन के लिए आनंद नेत्रालय ले जाया गया l
अंजनी सिंह ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया इस अवसर पर अंजनी सिंह ने कहा कमालपुर हमारे क्षेत्र का बड़ा बाजार है यहां का जिला पंचायत सदस्य के रूप में एक सेवक होने के नाते मेरा कर्त्तव्य बनता है कि मेरे इस बाजार में अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध हो l ताकी हमारे क्षेत्र की जनता माताओं बहनों बड़े बुजुर्गों युवाओं गरीबों को कहीं भटकना ना पड़े l इसी क्रम में मैंने कमालपुर बाज़ार में हर बुधवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन कराया है l
आगे कहा कि आनंद नेत्रालय के डॉक्टर निशांत सिंह ने उनका आग्रह स्वीकार कर कैंप करने की अनुमति दिया l इसके लिए डाक्टर निशांत सिंह सहित उनकी पूरी टीम और हॉस्पिटल को मैं बधाई देता हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं l