आकाश यादव 04क्विंकल वजन उठाकर पदक हासिल किया,अमेरिका/इंग्लैंड में भी बजायेगा डंका

776fab53861e
चन्दौली,
धानापुर l क्षेत्र के नरौली महम्मदपुर गांव निवासी आकाश यादव ऊर्फ गोलू पुत्र रामदुलार यादव नेशनल पावर लिफ्टिंग में 4 क्विंकल वजन उठाकर पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है l इस उपलक्ष्य में धानापुर क़स्बा स्थित शहीद पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन कर क्षेत्रीय लोगों ने आकाश के हौसले को बढ़ाया l आकाश मई माह में होने वाले अमेरिका/इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में भाग लेकर देश का नाम रोशन करेगा l



समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्याय रमेश यादव बबलू ने कहा कि हमारे क्षेत्र में आकाश जैसे बहुत सी प्रतिभाए हैं जिनको सहयोग करने कि आवश्यकता है क्षेत्र के मेधावीयों को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए आकाश जैसे होनहार कि वजह से हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं l



नियमताबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा किखिलाड़ी देश व समाज की शान है। वे देश के लिए खेलते हैं और पदक लाकर राष्ट्र व समाज का गौरव बढ़ाते हैं। इसलिए केवल सरकार के भरोसे न रहकर समाज के लोगों तथा एन जी ओ को भी खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आगे आना चाहिए।

इस मौके पर रामधनी यादव, अनिल यादव कृष्णा, रामजी कुशवाहा प्रधान, शाह आलम खान, आतिफ खान, इनाम खान, सुहेल खान जन्नत, राजेश यादव, मनीष सिंह, बांके सिंह, सीताराम प्रजापति, मंगल कवि संजय यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *