समाज में भय फैलाने वाले इनामिया को पुलिस ने जेल भेजा

106fb1987d70

चन्दौली,23 मार्च 2025, सटीक संवाद। जिले के थाना इलिया की पुलिस ने समाज में भय फैलाने वाले पन्द्रह हजार के इनामिया गैंगेस्टर एवं अंतर्राज्जीय शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचकर हिरासत में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.

फोटो: थाना इलिया पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार बबलू कुमार 


पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार कार्रवाई जारी है. इसी के क्रम में थाना इलिया की पुलिस ने मु0अ0सं0-04/2025 धारा 3(1) के गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित चल रहे समाज में भय फैलाने वाले पन्द्रह हजार के इनामिया अभियुक्त बबलू कुमार पुत्र कान्ता राम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम मदुरना थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार को बीती रात 8:50 बजे माल्दह पुलिया के पास शिव मन्दिर से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई.

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अरूण प्रताप सिंह, उ0नि0 सूरज सिंह, हे0का0 राजेश यादव, हे0का0 कल्लन यादव, का0 आलोक सिंह, का0 दुर्गविजय वर्मा थाना इलिया जनपद चन्दौली शामिल रहे।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया ने बताया कि इनामिया अंतर्राज्जीय शराब तस्कर को बबलू कुमार को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *