धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष का गहमा गहमी के बीच भरा गया पर्चा

चंदौली। धानापुर पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्ष का चुनाव प्रकिया में काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा. इस बीच चुनाव अधिकारी सागर कन्नौजिया के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष पद के लिए 8 लोगो ने फार्म भरा. सभी फार्म जिला पर भेजा जाएगा. इसके बाद प्रदेश स्तर पर मंडल अध्यक्ष का चयन किया जाएगा.
चुनाव प्रक्रिया में सुबह 11 बजे से विरासराय स्थित मां मीनाक्षी देवी इंटर कालेज पर भाजपा बूथ अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जुटी रही. मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रत्याशियों में काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा. भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने समर्थकों को मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए हर प्रयास करते नजर आ रहे थे.
चुनाव अधिकारी सागर कन्नौजिया ने बताया कि धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ लोगों ने आवेदन किया है. इसमें राजेश तिवारी,बिनोद सिंह, गणेश अग्रहरि,शैलेन्द्र तिवारी, श्यामसून्दर सिंह,अनिल श्रीवास्तव,अशोक सिंह, जूली सिंह आदि शामिल रहे. सभी फार्म को सलंग्न कर जिला पर भेजा जाएगा. इसके बाद प्रदेश स्तर पर मंडल अध्यक्ष का चयन होगा.
इस अवसर पर दिनेश कुमार,संजय कुमार, नंदकुमार पांडेय,अजीत पांडेय, श्रीराम चौबे, गुड्डू सिंह,चंद्रभान मौर्य, दिलीप त्रिशूलिया, गुलाब कुशवाहा, प्रमोद सिंह, अनिल श्रीवास्तव,अरविंद वर्मा,धीरज सिंह,संजीव कुमार, अवधेश खरवार, विकास गुप्ता, संजय मिश्रा,सतीश पांडेय, अमित गुप्ता आदि रहे।