स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने धानापुर क्षेत्र का किया दौरा

कहा, सरकारी जमीन कब्जा करने वाले पर सरकार कब चलवायेगी बुलडोजर,इनके कथनी और करनी मे बहुत अन्तर है.
इनके विकास के खोखले दावों का पर्दाफाश उप चुनाव में होगा, इंडिया गठबंधन पूरी सीट जीतेगी
चंदौली। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को धानापुर क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान क्षेत्रके सरया मे ग्राम प्रधान बीरेंद्र प्रताप यादव के आवास पर जन चौपाल लगाकर लोगों कि समस्याओ को सुनने के बाद निस्तारण का आश्वासन दिया.
वहीं ग्रामीणों ने धानापुर ग्राम सभा में (सड़क, खड़ंजा, बंजर, चारागाह, कब्रिस्तान, तालाब, श्मशान, भीटा, शत्रु संपत्ति, स्कूल सहित अन्य) सार्वजनिक कीमती भूमि को कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से मालियत लगाकर चक कब्ज़ा किये जाने की जानकारी दिया. जिसपर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि प्रदेश कि सरकार के कथनी और करनी मे बहुत बड़ा फर्क है.
प्रदेश कि योगी सरकार अपने लोगों से जमीनों को कब्ज़ा करवाने मे लगी हुई है इसमें बीजेपी के ही लोग लगे हुए हैं. इन लोगों के ऊपर कब बुलडोजर कि कार्रवाई होंगी. गरीबो के जमीनों को कब्ज़ा करने वाले लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हों रही है. इन लोगों को संरक्षण कौन दें रहा है.
उन्होंने चेताया कि समय रहते जमीनों कि बंदरबाट कर रहें चकबंदी विभाग के अधिकारीयों पर जाँच कर कार्रवाई नहीं हुई तों इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ा जायेगा.
वहीं उन्होंने कहा कि यूपी उप चुनाव मे इंडिया गठबंधन पूरी सीट जीतने जा रही है इसलिए चुनाव से पहले यहां बीजेपी के विकास के दावों के खोखले होने का पर्दाफाश होने से अब यह पार्टी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ व हिन्दू-मुस्लिम करने मे लगी हुई है लोगों को आपस मे बाटने वाली राजनीती अब चलने वाली नहीं है.
इस दौरान बीरेंद्र यादव प्रधान, रामबिलास यादव, दयाराम यादव, रामसागर यादव, रामजन्म यादव, रामकरन, नर्सिंग, श्यामलाल, रामलक्षण, घूरहु, शिवनारायण यादव, सियाराम यादव मास्टर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।