छात्रों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरुक, दिलाई गई शपथ

चंदौली-जनपद के समस्त थानों की पुलिस और यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जनपद के स्कूलों कालेजों प्रमुख चौराहों इत्यादि पर अनवरत अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन हेतु जागरूक कर शपथ दिलाया जा रहा है. जिसके क्रम में बुधवार को नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय में यातायात जागरूकता सम्बन्धित आयोजन किया गया तथा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गया.
यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु स्कूल के अध्यापकों की उपस्थिति में यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने तथा नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठाने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के बारे में बताया गया तथा अपने परिवार /रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की गया है
इस दौरान 91 यूपी बटालियन एनसीसी कमांडेंट कर्नल श्री अमन सिंह,प्रधानाचार्य महोदय नगर पालिका इंटर कालेज व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे