पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में समर कैंप का आयोजन

ac382d59d46e

10 जून तक रहेगा प्रभावी, सुबह 7 से 10 बजे तक होगा संचालित 

चंदौली, सटीक संवाद। बेसिक शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विकास खण्ड सकलडीहा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में बुधवार को समर कैंप का आयोजन किया गया. जिसका उदघाट्न ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव द्वारा फीता काट कर किया गया. यह कैंप 10 जून तक प्रभावी रहेगा जो सुबह 7 बजे से 10 बजे तक संचालित किया जायेगा.

 आज प्रथम दिन समर कैंप से संबंधित गतिविधियां योगा, म्यूजिक डांस, इनडोर गेम, कैरम, लूडो आदि कराया गया तथा बच्चों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के लिए हाईजिनिक नाश्ता भी वितरित किया गया.

कैंप का संचालन अनुदेशक सतीश कुमार, सुरेश कुमार द्वारा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर के देख रेख में संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *