मृतक बादशाह के परिजनों से मिला बसपा का प्रतिनिधि मंडल

3de5c1dd2446

किया आर्थिक मदद, कानून व्यवस्था पर उठाया गंभीर सवाल 

चंदौली, सटीक संवाद। बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में बसपा का एक प्रतिनिधि मंडल सदर क्षेत्र के नेगुरा के मृतक बादशाह खान के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया. साथ ही आर्थिक सहायता भी किया. वहीं मांग किया कि सरकार मृतक के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पचास लाख रुपए मुआवजा दे और हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें कडी से कड़ी सजा दे.

फोटो : बसपा प्रतिनिधि मंडल नेगुरा में मृतक बादशाह खान के परिजनों से बात चीत करते हुए 

घनश्याम प्रधान ने उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में गुंडों मवालियों और पुलिस के गठजोड़ से आपराधिक घटनाओं को आये दिन अंजाम दिया जा रहा है. जिसमें दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को विशेषकर निशाना बनाया जा रहा है. आज सरकार द्वारा लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा जा रहा. सूबे के मुखिया से यह देश नहीं संभाले जा रहा है तो वह तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें. ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम हो सकें.
चकिया के पूर्व बसपा प्रत्याशी विकास आजाद ने कहा कि सरकार यदि सही मायने में चाह दे तो अपराधी या तो पूर्ण रूप से सुधार कर लेंगे या तो देश छोड़कर भाग जायेंगे. सरकार के पुलिस प्रशासन के संरक्षण से गुंडे पनप रहे हैं.
सैयदराजा के पूर्व बसपा प्रत्याशी अमित कुमार यादव ‘लाला’ ने कहा कि प्रदेश जनता का सरकार और पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ चुका है. पुलिस भी सरकार इशारे पर नाच रही है. यहीं कारण है कि धानापुर और खजूरा में एक ही दिन दिनदहाड़े दो लोगों को अपराधियों द्वारा भून दिया गया और हत्यारों को पकड़ने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम ही रही तब तक नेगूरा में भी बादशाह खान की हत्या कर दी गई है. ऐसे अनेकों हत्याएं हो रही हैं और सरकार के एक जूं तक नहीं रेंग रहे हैं.
इस दौरान राजन खान, तिलकधारी बिंद, संतोष कुमार भारती, छोटू कुमार भारती, होरीलाल , मुन्न यादव, राजेन्द्र प्रजापति, सुजीत कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य बसपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *