नवागत बीएसए सुरेंद्र प्रताप सहाय का शिक्षकों ने किया गया स्वागत

8ce128829bb5
माला पहनाकर कर बुके भेंट किया, शिक्षको की समस्याओं का ससमय निस्तारण की अपेक्षा की 

चंदौली, चहनियां–  ब्लॉक संसाधन केंद्र मथेला चहनियां पर नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों सहित अन्य शिक्षकों ने बुधवार को माला पहनाकर व बुकें देकर स्वागत किया.

फ़ोटो – चहनियां बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष अजय सिंह व अन्य


         इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि सरकार के आदेशों का विद्यालय में 100% पालन किया जाये तथा शिक्षा के गुणवत्ता को हम सभी को मिल कर बढ़ाना है और निपुण ब्लॉक बनाना है. विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाय. शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से या स्वयं मिलाकर मुझे अवगत कराएं जिसका मैं तत्काल निस्तारण करने का प्रयास करूंगा.

         राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी लोगो द्वारा आप के साथ समन्वय स्थापित कर सरकार के आदेशों का पालन किया जाएगा तथा आप से भी शिक्षक समस्याओं का समय से निस्तारण करने की अपेक्षा है.
 
          इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,जिला कोषाध्यक्ष फ़ैयाज़ अहमद, बीरेंद्र सिंह यादव, आदित्य सिंह रघुवंशी, अखिलेश श्रीवास्तव,नंदकुमार शर्मा, अमरनाथ दुबे, शाहिद जमाल ,प्रेमशंकर मिश्रा, सुजीत सिंह, अवधेश मौर्या ,अखिलेश त्रिपाठी, भगवती मिश्रा, अभिषेक सिंह, राजीव गुप्ता, भस्वती, रति चौहान, राजेश पांडेय, रितेश पांडेय, शुभम यादव, देवेंद्र राम गौतम, रघुवर यादव, अभिषेक सिंह आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *