शराब और चीखना देने से इंकार की तो कर दी हत्या

7425568946b1

चन्दौली, जनपद के थाना मुगलसराय अंतर्गत विते दिनों चतुर्भुजपुर रोड काली महाल की एक महिला की किसी अज्ञात के द्वारा सिर कुचकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया था. वादी की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

बता दें कि बीते शुक्रवार को वादी गोविन्द कुमार पुत्र स्वर्गीय बाल मुकुन्द मौर्या निवासी ग्राम डिग्धी थाना अलीनगर चन्दौली हाल पता चतुर्भुजपुर रोड काली महाल थाना मुगलसराय चन्दौली के द्वारा बताया गया कि भोर मे समय करीब 03.00 बजे से 04.00 बजे के बीच मेरी माँ हीरावत्ती देवी उम्र करीब 65 वर्ष को उनके चतुर्भजपुर रोड काली महाल स्थित नाले के किनारे की झोपडी मे किसी अज्ञात आदमी द्वारा सिर कुच कर हत्या कर दी गई है. 

वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 519/2024 धारा 103(1), 311 बी एन एस में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसका सफल अनावरण करते हुए 48 घंटे के अंदर हिमांशु गुप्ता पुत्र बुल्लू गुप्ता निवासी काली महाल चौराहा थाना मुगलसराय चन्दौली उम्र 20वर्ष को गिरफ्तार कर लिया. 

पकड़ा गया अभियुक्त बताया कि हीरावती देवी की हत्या उनके टीन शेड के अन्दर जाकर कमरे में मैने हीं किया है, हत्या करने का कारण पूछा गया तो बताया कि मैं बहुत नशे में था और रात को जब नशा कम होने लगा तो मैं और शराब पीना चाहा जिसके लिए मैं कालीमहाल चतुर्भुजपुर रोड देशी शराब के ठेका के सामने हीरावती देवी के टीन शेड में गया मैने उनसे चिखना व शराब मांगा तो उसने शराब देने से मना कर दिया और कहा कि मैं शराब नहीं बेचती हूँ. 

इस बात पर मुझे गुस्सा आ गयी और मैने उसे गाली देना शुरू कर दिया तो वह भी मुझे गाली देने लगी और कमरे में रखे लोहे का राड (मुसली जैसा) को उठा कर मुझे मारना चाही तो मुझे बहुत गुस्सा आ गया और मैने उसका लोहे का राड छीन कर उसी से हीरावती को कई बार उसके सिर पर मारा जिससे वह जमीन पर गिर गयी तब मैं वहाँ से बाहर निकल कर अपना मुंह ढकते हुए सामने गली के रास्ते भाग गया.
 पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे ने बताया कि हत्या में वांछित अभियुक्त को सीसी टीवी फुटेज और मुखबिर के आधार पर पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *