तथागत बुद्ध का मार्ग ही मानव कल्याण कारी- चंदिमा थेरो

87d53b120354
चंदौली धानापुर। डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मैत्रेय वेलफेयर सोसायटी तथा डॉ. अंबेडकर शिक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में अम्बेडकर बुद्ध विहार करी (धराव) गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी से पूर्व बुद्ध धम्म यात्रा निकाली गई और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. इस मौके पर नशा मुक्ति चेतना एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया.


फोटो: करी गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बौद्धिष्ठ मंच पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भिक्खु चंदिमा थेरो 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रिमा थेरो ने बताया की तथागत बुद्ध के बताए गये मार्ग पर चलकर ही मानव का कल्याण किया जा सकता है. बाबा साहब के जीवन के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश को संविधान ही नहीं दिया. वे हमें इंशानियत भी दे गए. सर्व समाज से उंच नीच की खांई को पाटते हुए समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया.

 वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ राम जन्म मौर्य व धम्मा लर्निंग सेंटर सारनाथ के अध्यक्ष डॉ कमल कुमार ने कहा कि डा.अंबेडकर संविधान निर्माता ही नही देश की एकता और अखंडता के प्रतीक है. कार्यक्रम में बुद्ध धम्म यात्रा के समापन पर जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया गया.

 अंत में लोगों ने नशा मुक्ति जीवन के लिये प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में पप्पू राजा और राजेश आजाद ने मिशन गीत प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया. इस मौके पर परियोजना निदेशक रामलखन, रामदरश चौधरी, जोखू सिद्दीकी, बब्बन चौहान, पूर्व विधायक हरिकेश यादव, सोमारू प्रधान, अर्जुन आर्य ,लल्लन कुमार, ज्ञानचंद, रविकुमार, त्रिलोकी नाथ, अरुण रत्नाकर, निठोहर सत्यार्थी, गिरिजेश दादा, रामदिलास, फूलचंद, गणेश कुमार, आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *