चन्दौली में मालगाड़ी की चपेट मे आया अधेड़, दर्दनाक मौत

6875be44e198
चन्दौली,सैयदराजा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंतर्गत बनी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की भोर में मालगाड़ी की चपेट मे आने से वार्ड नम्बर 6 गांधीनगर सैयदराजा निवासी दिनेश ठठेरा पुत्र नखड़ू ठठेरा 46वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।

फोटो : रेलवे ट्रैक पर मिली शव की काल्पनिक फोटो 


सैयदराजा थाना प्रभारी सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने तक अग्रिम कार्यवाही का इन्तजार है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक दिनेश के पास एक लड़का और लड़की है। पत्नि से लम्बे समय से विवाद चल रहा था और पत्नि अपने दोनो बच्चों और पति को छोड़कर मुगलसराय मे रहती थी। पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने रेलगाड़ी से कटकर अपनी अहलीला समाप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *