278 लीटर शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

264d2faf4861
गंजी प्रसाद तिराहा से लेकर बेचने जा रहा था बिहार 

चंदौली:-जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर आलमपुर नहर मार्ग से एक ऑटो वाहन से 278 लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है.तस्कर ने बताया कि बरामद शराब को वह गंजी प्रसाद तिराहे के पास अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान से लेकर बिहार पहुँचाने जा रहा था.



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चन्दौली पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नियंत्रण रखने एवं शराब तस्करों पर जूर्म जरायम की कार्यवाई लगातार जारी है जिसके क्रम में बुधवार को दोपहर 1:30 बजे आलमपुर नहरमार्ग से एक ऑटो वाहन संख्या UP67BT2013 में लदे 27 पेटी विन्डसर टेट्रा पैक (प्रति पेटी 45 टेट्रा पैक मात्रा प्रत्येक का 200 एम0एल0) व 100 टेट्रा पैक आफिसर च्वाईस अंग्रेजी शराब मात्रा प्रत्येक का 180 एम0एल0 तथा 11 बोतल रायल स्टैग मात्रा 750 एम0एल0 व 24 बोतल रायल स्टैग अग्रेजी शराब मात्रा 375 एम0एल0 कुल शराब की मात्रा देशी शराब 243 लीटर व अग्रेजी शराब 35.250 लीटर टोटल योग 278.250 लीटर के साथ तस्कर राहुल कुमार पुत्र लालचन्द्र निवासी ग्राम वार्ड नं0 6 बिछड़ी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि बरामद शराब को गंजी प्रसाद तिराहे के पास अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान से लेकर बिहार पहुँचाने जा रहा था. उसके द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा भभुआ बिहार पहुँचाने के लिये कहा गया और बताया कि वहाँ एक आदमी को फोन करके बतायेंगे जो कि तुमसे शराब ले लेगा और तुम्हे पैसा दे देगा. साहब इस धंधे में मुझे काफी पैसा मिल जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *