कृमि मुक्त भारत बनाने के लिए एनसीसी कैडेटों को किया गया जागरूक, एलबेंडाजोल वितरण

5724998489e1

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के धानापुर क्षेत्र के अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव चंदौली में एनसीसी कैडेटों को कृमि मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूक किया गया. साथ ही सभी कैडेटों को एलबेंडाजोल टैबलेट भी वितरण किया गया.

91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह सेना मेडल के आदेशानुसार अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कैडेटों को कृमि मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूक किया गया. 

साथ ही सभी कैडेटों को एलबेंडाजोल टैबलेट भी दिया गया. राष्ट्रीय पर्व के पूर्व कैडेटों ने विद्यालय में स्थापित शहीद स्मारक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. कामता प्रसाद विद्यार्थी की मूर्ति की साफ सफाई किया.

 इस अवसर पर मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मृदा संचारित कृमि संक्रमण को समाप्त करना है, जो आमतौर पर दूषित मिट्टी में पाये जातें हैं, रोगों से मुक्त होने के लिए हम सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
इस अवसर पर दुर्गेश सिंह, कैडेट साहब यादव, मनीष गुप्ता, विवेक मिश्रा, आदित्य यादव, अमित यादव, स्वाति, आकांक्षा, शिखा, आदि कैडेट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *