परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 122 स्कूलों में संपन्न

09ef8e7100f5
सर्वेक्षण में 3159 प्रतिभागी छात्र सम्मिलित, इन्वेस्टिगेटर के रूप में लगाए गए थे ऑब्जर्वर

चंदौली, सकलडीहा। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं परख एनसीईआरटी के तत्वाधान एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में बुधवार को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 चंदौली जनपद के कुल 122 सैंपल्ड चयनित स्कूलों में संपन्न हुआ.


फोटो ! डायट प्राचार्य जॉच करते हुए 

इस सर्वेक्षण में जनपद के सैंपल्ड चयनित परिषदीय विद्यालय ,सहायता प्राप्त विद्यालय, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय, सीबीएसई तथा आईसीएससी से मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय के स्कूल सम्मिलित रहे.



 जनपद में सर्वेक्षण करने की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंदौली के प्राचार्य एवं डी एल सी परख विकायल भारती एवं जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव की संयुक्त रूप से रही. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह द्वारा परख सर्वेक्षण के कुशल संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर दो दिन पूर्व बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था.

डी एल सी के सहयोग में दो ए डी एल सी देवेन्द्र कुमार और डॉ रोशन सिंह को लगाया गया था. प्राचार्य ने बताया कि जनपद के कुल 122 सैंपल चयनित विद्यालयों के कक्षा 3, 6 एवं 9 के कुल 3159 प्रतिभागी सर्वेक्षण में सम्मिलित हुए. स्कूलों में सर्वेक्षण कार्य संपन्न करने के लिए डीएलएड के प्रशिक्षु फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में और उनके साथ सीबीएसई द्वारा नामित ऑब्जर्वर लगाए गए थे.

शासन के निर्देश के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया था. जिसके सदस्य वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी यादव, एडीएलसी देवेन्द्र कुमार, डॉ रोशन सिंह एवं डॉ बैजनाथ पाण्डेय प्रवक्ता द्वारा फील्ड इन्वेस्टिगेटर के स्तर पर आ रही समस्या का लगातार निस्तारण किया गया. सर्वेक्षण के दौरान डायट प्राचार्य द्वारा राहुल इंटरनेशनल कॉलेज महुआ, बलुआ, चहनियां व कन्या जूनियर हाई स्कूल पपौरा, चहनियां का जायजा लिया गया.

 खंड शिक्षा अधिकारी एवं डायट मेंटर द्वारा अपने विकास खंड के सर्वेक्षण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया. सर्वेक्षण में एआरपी, डीएलएड प्रशिक्षु ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके चलते सर्वेक्षण सफल रूप से पूरे जनपद में एक साथ संपादित हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *