Headlines

हरिशंकर सिंह ने लॉ-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

दिया 70 हजार की लॉ-बुक्स, कहा लॉ-बुक्स से अधिवक्ता ज्ञान अर्जित करेंगे 
वाराणसी। तहसील बार एसोसिएशन सदर में मंगलवार को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व सदस्य हरिशंकर सिंह ने लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया. तहसील बार के अध्यक्ष अधिवक्ता रविंद्र यादव तथा महामंत्री सुरेंद्र कुमार तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा हरिशंकर सिंह का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह तथा तहसील बार के पदाधिकारीयों ने अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओ को भारत का संविधान का प्रेइम्बुत भेंट कर सम्मानित किया.इस मौके पर हरिशंकर सिंह ने 70 हजार रुपए की लॉ-बुक्स बार को दिया.

फोटो ! लॉ लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हरिशंकर सिंह

उन्होंने कहा की बार कौंसिल की संपत्ति को बार एसोसिएशन में देना चाहिए. लेकिन कुछ भाई लोग लॉ-बुक्स पर अपना फोटो छपवाकर व्यक्तिगत रूप से बांट रहे हैं जो उचित नहीं है, क्योंकि जब बार एसोसिएशन में लॉ-बुक्स दिया जाएगा तो आम अधिवक्ता इसका लाभ उठायेंगे, उसको पढ़ेंगे और ज्ञान अर्जित करेगे. लॉ-बुक्स को व्यक्तिगत देने पर वह व्यक्ति माना जाएगा. 

लाइब्रेरी के उद्घाटन व सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, नागेंद्र सिंह, नित्यानंद राय, जय श्रीराम, संजीव श्रीवास्तव, अर्जुन पंडित, जयश्री पाठक, सौम्या, मीरा यादव, विशाल यादव सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *