चंदौली में अवैध तमंचा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

e1633dfb4a3b
किसी बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम 

चंदौली,मुगलसराय।  पुलिस टीम द्वारा सतपोखरी मोड पट्रोल पम्प के पास से शानू उर्फ सोनू खान पुत्र जमील उर्फ कुलकुल 25 वर्ष निवासी ग्राम सतपोखरी थाना स्थानीय को एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
 


उ0नि0 मो0 अरशद चौकी प्रभारी दुल्हीपुर ने बताया कि मय हमराह द्वारा शनिवार को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति 315 बोर का एक अवैध तमंचा के साथ सतपोखरी मोड पट्रोल पम्प के सामने खडा है जो किसी बड़ी घटना के अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। जिसे घेर कर पकड़ लिया गया। जिसे थाना हाजा पर लाकर मु0अ0सं0 260/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना के तहत पंजिकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण में उ0नि0 मो0 अरशद चौकी प्रभारी दुल्हीपुर, हे0का0 विजय कुमार,का0 फरहान आलम कोतवाली मुगलसराय चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *